आवाज ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 10:56

शहद का करें इस्तेमाल
शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो गले की आवाज को ठीक करने में मददगार हो सकते हैँ। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 2 चम्मच शहद और 2 चम्मच नींबू लें। अब इन दोनों मिश्रण को मिलाकर पी जाएं। दिन में 2 से 3 बार इस मिश्रण का सेवन करने से आपकी आवाज ठीक हो सकती है।

लहसुन का इस्तेमाल

गले की आवाज को ठीक करने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन में एंटी-बैक्टीयल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो गले में मौजूद बैक्टीरिया और संक्रमण को दूर करने में आपकी मदद कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले 2 लहसुन की कलियों को पीस लें। अब इसमें शहद मिक्स करके चाटें। इसके बाद थोड़ा सा गुनगुना पानी पी लें। इस मिश्रण का सेवन दिन में 3 से 4 बार करें। इससे आपके गले को काफी आराम मिलेगा। जिससे आपकी आवाज जल्द से जल्द ठीक हो सकती है।


अदरक का करें प्रयोग

फटी आवाज को ठीक करने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल 3 आसान तरीकों से कर सकते हैं-

आवाज फटने या फिर बैठने पर अदरक को अच्छे से घीसकर पीस लें। अब इसमें 2 लौंग और थोड़ी सी हींग पीसकर डाल दें। इसके बाद इसमें शहद मिलाकर चाटें। दिन में 2 बार इसका सेवन करने से आपकी आवाज कुछ ही दिनों में ठीक हो सकती है।
आवाज को ठीक करने के लिए आप सौंठ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले 100 ग्राम सौंठ लें। अब इसमें 2 ग्राम हींग और 4 ग्राम लौंग मिलाएं। इसके बाद सभी सामाग्री को पीसकर चूर्ण तैयार कर लें। इस चूर्ण को सुबह शाम गुनगुने पानी के साथ लेँ। इससे गला तुरंत ठीक हो जाएगा।
कुछ लोगों की आवाज गले में जमा कफ की वजह से फट जाती है। अगर आपके गले में कफ जमा है, तो अदरक के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक के रस का सेवन करने से गले और छाती में जमा कफ निकल सकता है। इसके आपकी आवाज तुरंत ठीक हो सकती है।

गर्म पानी का करें इस्तेमाल

आवाज बैठने या फिर फटने पर गर्म पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी आपकी आवाज लौट सकती है। आवाज को ठीक करने के लिए आप गर्म पानी का कई तरीकों से यूज कर सकते हैं।

भाप लें- आवाज ठीक करने के लिए आप गर्म पानी से भाप ले सकते हैं। भाप लेने से सीने और गले में जमा कफ बाहर निकलता है। साथ ही इससे गले में मौजूद संक्रमण से भी बचाव किया जा सकता है।
नमक का गुनगुना पानी - आवाज बदलने या फिर फटने पर नमक के गुनगुने पानी से गरारा करें। इससे आपका आवाज सही हो सकती है।
आवाज को ठीक करने के लिए आप गर्म पानी पी भी सकते हैं। कुछ दिनों तक लगातार गर्म पानी से आपकी आवाज ठीक हो सकती है। साथ ही गला भी साफ होगा।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info